अब नहीं लगता खाली प्लाट हमारा है का नारा- उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

सुल्तानपुर की जन सभा मे उप मुख़्य मंत्री बृजेश पाठक ने गरजते हुए कसा तत्कालीन समाजवादी सरकार पर तंज।गिनाईं सरकार की उपलब्धियां।

अब नहीं लगता खाली प्लाट हमारा है का नारा- उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

ब्यूरो वेद प्रकाश मिश्र

उत्तर प्रदेश नगरीय न‍िकाय चुनाव में जिले के लंभुआ में जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा क‍ि भाजपा सरकार में खाली प्लाट हमारा है का नारा नहीं लगता है। यह सपा सरकार में सुनाई देता था।आपको बताते चलें कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यहां कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में गुंडे-माफिया हावी रहते थे। काली गाड़ी में 10-10 बंदूकें लेकर माफिया चलते थे। उनका नारा था - समाजवादी सरकार है,खाली प्लाट हमारा है।सूबे में योगी सरकार के बाद यह नारा ही नहीं बल्कि, माफिया भी गायब हो गए हैं।

वह लंभुआ में भाजपा प्रत्याशी विजय प्रताप त्रिपाठी के समर्थन में मेला वाली बाग में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि 25000शोहदे जेल में हैं।हमारी बेटियां अब कहीं भी आ-जा रही हैं। व्यापारियों को लूटा जाता था।नई नगर पंचायत को विकसित नगर के रूप में बनाने के लिए भाजपा का सहयोग करें।नगर विकास के लिए हम केन्द्र-प्रदेश से रकम ला सकते हैं।जीत भाजपा की होगी। योगी-मोदी की होगी।इसके लिए उन्होंने सर्व समाज के लोगों को चुनाव प्रचार में जुट जाने को कहा।ड‍िप्‍टी सीएम ने कहा कि सभी लोग तन-मन से भाजपा को विजयी बनायें। इसके पहले डिप्टी सीएम ने प्रदेश व केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजनाओं का भी जिक्र किया।राम मंदिर,धारा 370व तीन तलाक जैसे मुद्दों का जिक्र करके डिप्टी सीएम ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया।_