झगड़े का कारण पूछने पर हेड कांस्टेबल पर बोला जानलेवा हमला, कैंची से किये कई वार, रिपोर्ट दर्ज

झगड़े का कारण पूछने पर हेड कांस्टेबल पर बोला जानलेवा हमला, कैंची से किये कई वार, रिपोर्ट दर्ज

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।मारपीट के झगड़े का कारण पूछने पर बड़ागांव में पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर हमला बोला गया, जिसमें कैंची के प्रहार से एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप में घायल हो गया। घटना का पता चलते ही कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। हमलावर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

क्षेत्र के बड़ागांव में सुनील कुमार पक्ष का विरोधी पक्ष से विवाद बना आ रहा है। इसी विवाद में मंगलवार की देर शाम दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में लात घुस्से भी चल गए। फोन से पीआरवी को झगड़े की सूचना दी गई। पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल विनोद कुमार और चालक गुलशन कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें सुनील कुमार पक्ष मिला। हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, सुनील कुमार से झगड़े का कारण पूछने लगे। जवाब में सुनील कुमार ने हेड कांस्टेबल मनोज कुमार को धमकाते हुए कहा कि, तुम्हें क्या मतलब। हेड कांस्टेबल मनोज कुमार ने कहा कि, वे शिकायत पर यहां आए हैं। इसके बाद सुनील कुमार ने हेड कांस्टेबल मनोज कुमार पर जान से मारने के लिए कैंची से हमला बोल दिया। उसने हेड कांस्टेबल मनोज कुमार की गर्दन पर भी कैंची से कई प्रहार किए, जिसमें हेड कांस्टेबल मनोज कुमार गंभीर रूम में घायल हो गया। 

साथी कांस्टेबल विनोद कुमार और चालक गुलशन कुमार घायल हेड कांस्टेबल मनोज कुमार को लेकर कोतवाली पर पहुंचे। घटना का पता चलते ही कोतवाली पुलिस में हड़कम्प मच गया। तुरंत हेड कांस्टेबल मनोज कुमार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद का कहना है कि, घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावर सुनील कुमार को नामजद किया गया है।उसको जल्द गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें 

जिला उद्योग बंधु एवं निवेश मित्र पोर्टल के संबंध में की बैठक , उद्यमी फायर सेफ्टी नियमों का करें पालन: जितेंद्र प्रताप सिंह 

ये भी पढ़ें 

धान की फसल की उत्पादकता के आकलन हेतु जिलाधिकारी की मौजूदगी में हुई क्राप कटिंग 

ये भी पढ़ें 

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी प्रबंधन की वार्षिक बैठक,जीवन मे कुछ अच्छा करने के लिये तत्पर रहें : जितेंद्र प्रताप सिंह

ये भी पढ़ें 

तुर्किये की राजधानी अंकारा में बड़ा आतंकी हमला, कई लोगों की मौत; तुर्किये के मंत्री ने की पुष्टि - 

ये भी पढ़ें 

मिठाई व्यापारी प्रतिष्ठान पर जीएसटी विभाग की छापेमारी -

ये भी पढ़ें 

बायलर पूजा कर सिम्भावली चीनी मिल ने किया नये सीजन का शुभारंभ 

ये भी पढ़ें 

उत्तर प्रदेश में शत्रु संपत्तियों पर चारा उत्पादन और पशु संरक्षण केंद्र खोले जाने की योजना बनाई गई है। - 

ये भी पढ़ें 

कमेटी के रुपये न देने पर जिला मंत्री के मकान के बाहर पीड़ित स्वजन ने बुजुर्ग का शव रखकर हंगामा किया।