आश्रम बरनावा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

आश्रम बरनावा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
पुलिस व जिम्मेदार सेवादारों ने साध संगत को वापस लौटाया

 

बिनौली

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के बरनावा आश्रम में आ जाने की सूचना पर शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि आश्रम के अंदर किसी को प्रवेश नही दिया गया। आश्रम के सभी द्वार बंद कर उन पर पुलिस का पहरा रहा। 

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के 30 दिन के पैरोल पर बरनावा आश्रम में आने की सूचना पर शुक्रवार की रात्रि आश्रम बरनावा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रात्रि में आश्रम के सामने मेरठ बडौत मार्ग पर काफी संख्या में वाहन जमा हो गए, श्रद्धालु अपने गुरु राम रहीम के दर्शन पाने को उत्सुक थे। हालांकि पुलिस फोर्स व डेरे के जिम्मेदार सेवादारों न उन्हें प्रवेश नही दिया और गुरु महाराज की कही बात घर पर ही रहकर सुमिरन करने को कहकर श्रद्धालुओं को वापस लौटाया। शनिवार को दूसरे दिन भी आश्रम के सभी द्वारों पर इंस्पेक्टर बिनौली डीके त्यागी के निर्देशन में पुलिस बल तैनात रहा।