पूर्वी यमुना नहर में मिले मृतक व्यक्ति की हुई शिनाख्त , पुलिस जांच में जुटी

पूर्वी यमुना नहर में मिले मृतक व्यक्ति की हुई शिनाख्त , पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बडौत | जनपद के रमाला थाना क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर में एक व्यक्ति का शव मिलने से ह्ड़कंप मचा गया, बाद में जिसकी शिनाख्त किशनपुर बराल गांव के रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है | मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच में जुट गई |

बता दें कि ,मामला रमाला थाना क्षेत्र का है   जहां कल शाम से लापता व्यक्ति संजय पुत्र सीताराम का शव पूर्वी यमुना नहर में पड़ा हुआ मिला है | जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तफतीश में जुटी है | पुलिस को मृतक व्यक्ति के कपड़े गांव के कन्या विद्यालय से बरामद हुए हैं | मृतक के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान हैं, जिससे लगता है कि ,उसकी पीट पीटकर निर्मम हत्या की गई है | घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने पड़ोस के ही अरविन्द राजीव व रामपाल पर हत्या का आरोप लगते हुए थाने में तहरीर दी है | सूत्रों ने बताया कि, पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर हत्या का राजफाश करने के लिए पूछताछ शुरू की है, लेकिन फिलहाल तक गिरफ्तारी किए जाने की पुष्टि नहीँ हुई है |