दुष्कर्म की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को 12 घंटो के अन्दर किया गिरफ्तार

दुष्कर्म की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को 12 घंटो के अन्दर किया गिरफ्तार

ब्यूरो मिथुन गुप्ता 

एटा। थाना जलेसर पुलिस द्वारा दुष्कर्म की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को 12 घंटो के अन्दर किया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 243/24 धारा 64(2)(k)/333/351(3) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त कालीचरन पुत्र कंचन सिंह निवासी ग्राम राजा रामपुर थाना जलेसर जनपद एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।