तीन नवम्बर को एटा में निकलेगी चित्रगुप्त शोभा यात्रा

तीन नवम्बर को एटा में निकलेगी चित्रगुप्त शोभा यात्रा

-ब्यूरो मिथुन गुप्ता

एटा। 3 नवम्बर, यमदुतिया (चित्रगुप्त जयन्ती) के पावन पर्व पर जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति के सौजन्य से आकर्षक झॉकियों, काली मण्डल के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। चित्रगुप्त भगवान की शोभा यात्रा श्रीराम चित्रगुप्त जू0हा0 स्कूल (कायस्थान पाठशाला) रैवाड़ी मौहल्ला से सायं तीन बजे प्रारम्भ होकर होली मौहल्ला, पटियाली गेट, लोकमन दास तिराहा, बली मौहम्मद चौराहा, कैलाश मन्दिर, जी0टी0रोड, ठण्डी सड़क होती हुई मेहता पार्क पर स्थित समिति के संरक्षक पूर्व अध्यक्ष चित्रांश स्व0 प्रेम नरायन सक्सैना के आवास पर समाप्त होगी। समिति के अध्यक्ष अनुपम जौहरी एवं महामंत्री अनिल प्रकाश सक्सैना के समस्त चित्रांश बन्धुओं से अपील की है कि अधिक सेअधिक संख्या में पधारकर शोभा यात्रा को सफल बनायें। उपरोक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी सुधीर सक्सैना द्वारा दी गयी।