विदुर घर पहुंच प्रभू श्रीकृष्ण ने प्रेम भाव से खाया केले के छिलके व साग

विदुर की सहधर्मिणी पतिव्रता एवं धर्मपरायण महिला थीं।
एटा। भगीपुर दुर्गा माता मंदिर कमेटी की तरफ से कराई जा रही भागवत कथा का आयोजन 31 मार्च 2025 से चल रहा हैं। आज तीसरे दिन आचार्य महेषा नंद नागा बाबा द्वारा सुनाए गए प्रशंग में उन्होंने विदुर घर पहुंचे ठाकुर (श्रीकृष्ण) भागवत कथा में राजा परीक्षत के रूप में रामोतार गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। यज्ञपति के रूप में श्यामू शर्मा एवं प्रदीप वर्मा निभा रहे हैं। आचार्य महेषा नंद नागा बाबा के साथ ढोलक वाधक पर सुंदर दे रहे हैं साथ। विदुर के घर जाने के बाद, ठाकुर (श्रीकृष्ण) ने विदुर की पत्नी सुलभा द्वारा बनाए गए भोजन को स्वीकार किया। वह भोजन था - केले के छिलके व साग! विदुर की पत्नी ने अपने घर में उपलब्ध सामग्री से बनाए गए सरल भोजन को श्रीकृष्ण के सामने पेश किया, जिसे उन्होंने बड़े प्रेम और सम्मान के साथ स्वीकार किया। विदुर की पत्नी का नाम था सुलभा! सुलभा एक धर्मपरायण और पतिव्रता महिला थीं, जिन्होंने अपने पति विदुर के साथ मिलकर धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने का प्रयास किया। आचार्य महेषा नंद नागा बाबा द्वारा भागवत कथा श्रवण करने के लिए महिलाऐं, बच्चे एवं पुरुष भारी संख्या में कथा पांडाल में पहुंच रहे हैं। आचार्य महेषा नंद नागा बाबा अपनी मीठी वाणीं में कथा वाचन कर रहे हैं। कथा श्रवण करने वाले लोग मंत्रमुग्ध होकर कर रहे हैं।