ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विद्युत उप केंद्र का किया औचक निरीक्षण।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विद्युत उप केंद्र का किया औचक निरीक्षण।

बछरावां रायबरेली। विकासखंड क्षेत्र के 133 केवी पावर हाउस का ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बीती रात औचक निरीक्षण  किया ।जानकारी के मुताबिक बतादे कि विद्युत उपभोक्ताओं के लिए आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु विद्युत समाधान सप्ताह का आयोजन 12 सितंबर से 19 सितंबर तक किया गया है।जिसको जांचने हेतु एवं उपभोक्ताओं के समस्याओं के लिए ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने बछरावां पावर हाउस में औचक निरीक्षण किया एवं उपभोक्ताओं से रूबरू होते हुए उनकी समस्या सुनी तथा आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं का जल्द ही निराकरण किया जाएगा। इसीलिए उपभोक्ता समाधान सप्ताह का आयोजन किया गया है। वहीं पावर हाउस एसडीओ व जेई को उपभोक्ताओं की समस्या हेतु जल्द ही निराकरण करने के लिए निर्देश भी दिए ।