धार्मिक परंपराओं और संस्कृति के सौहार्द को बढाने में त्यौहारों की भूमिका महत्वपूर्ण: सारिका जैन

धार्मिक परंपराओं और संस्कृति के सौहार्द को बढाने में त्यौहारों की भूमिका महत्वपूर्ण: सारिका जैन

ब्यूरो डा योगेश कौशिक

बडौत |भारतीय वैश्य परिवार महासंघ की महिला इकाई ने दीपावली मिलन महोत्सव धूमधाम से मनाया। जिला संरक्षक कृष्णा जैन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला सदस्याओं ने प्रतिभाग किया।कार्यकम का शुभारंभ माता लक्ष्मी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।


इस दौरानन धर्म प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया ,जिसमे संरक्षक कृष्णा जैन ने सभी से उनके धर्म से संबंधित प्रश्न किए तथा अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर और मोतियों की माला से रीमा जैन और शालिनी जैन ने किया गया। साथ ही कृष्णा जैन ने सभी अतिथियों को प्रतियोगिता में भाग लेने पर पुरस्कार के रूप में उपहार देकर सम्मानित किया।


जिलाध्यक्षा सारिका जैन ने कहा कि,हमारी धार्मिक परंपराओं व संस्कृति में स्नेह है, ये पर्वों पर विशेष रूप से देखने को मिलता है।दीपावली महोत्सव के अवसर धार्मिक भजनों पर नृत्य भी किया।कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष सारिका जैन ने किया |

इस अवसर पर कृष्णा जैन, सारिका जैन, निधि गुप्ता, शालू गुप्ता, करुणा गुप्ता, पूनम जैन, प्रियंका जैन, उमा गर्ग, रीमा जैन, शालिनी जैन, खुशी जैन आदि ने भाग लिया