आरएसएस के स्वयंसेवकों ने पांच हजार दीपों से सजायी नगर पालिका

आरएसएस के स्वयंसेवकों ने पांच हजार दीपों से सजायी नगर पालिका

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बड़ौत|राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका के परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम किया। कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर सभी से प्रेम व सद्भाव से दीपावली पर्व मनाने का उदाहरण भी पेश किया।
कार्यक्रम में 5 हजार दीप जलाए गए , जिनके प्रकाश से पूरी नगरपालिका जगमगाती हुई नजर आयी।

इस अवसर पर दीपावली पर्व का महत्व समझाते हुए जिला कार्यवाह जोगेन्दर सिंह ने कहा कि ,दीपावली सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है, जो आपसी भाईचारा व सौहार्द का प्रतीक है। कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता का भाव भी उत्पन्न करता है‌।कहा कि ,पूरे देश में बिना किसी भेदभाव के यह पर्व मनाया जाता है।

इस अवसर पर जिला प्रचारक अरुण कुमार, नगर कार्यवाह पियुष जैन, नगर संचालक राघवेन्द्र, ओजस ,नगर प्रचारक आदित्य कुमार, महेश , सुभाष, रजनीश शर्मा आदि सामाजिक संगठनों और राम भक्तों के साथ राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।