महिला आंगनबाड़ी संघ की कार्यकर्त्रियों ने राकेश देवी को चुना छपरौली ब्लॉक अध्यक्ष

संवाददाता आशीष चंद्रमौली
बडौत | तहसील क्षेत्र के छपरौली ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने सर्वसम्मति से चुनी महिला अध्यक्षा | रमाला ग्राम में आयोजित बैठक में दर्जनों महिला कार्यकर्त्रियों ने श्रीमती राकेश देवी को बनाया ब्लॉक अध्यक्ष |
छपरौली क्षेत्र के सूप, बावली, कुरान, लुहारा , बासौली , किरठल, रमाला आदि ग्रामों की सक्रिय सदस्याओं ने रमाला में राकेश देवी के आवास पर अपनी समस्याओं पर चर्चा की तथा ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए राकेश देवी के नाम का समर्थन किया | इस दौरान बैठक की अध्यक्षता श्रीमती ओमबीरी देवी सूप तथा संचालन संयुक्त रूप से रीता कौशिक व बेबी रानी द्वारा किया गया |
बैठक के बाद महिला कार्यकर्त्री संघ की पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी सुरेश पाल व जिलाध्यक्षा सुषमा गुर्जर को भी लिए गए निर्णय से अवगत करा दिया गया | वहीं राकेश देवी के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर जनपद के दूसरे क्षेत्र की पदाधिकारियों ने भी अपनी शुभकामनायें दी हैं |