आज भी जारी रहा भाजपा का बूथ सशक्तीकरण अभियान, सुलतानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की अगुवाई में प्रमुख लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ की गई बैठक

सुलतानपुर
आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी को मजबूत करने को लेकर बनाई गई रणनीति।
188 विधानसभा सुल्तानपुर के लोहरामऊ मंडल के करीब आधा दर्जन गांव में दौरा कर लोगों से की गई मुलाकात।
आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ये है कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है ताकि आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाई जा सके। 188 विधानसभा की बात करें तो सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह स्वयं भाजपा नेताओं और सहयोगियों के साथ तैयारियों में जुटे हुये हैं। बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आज वे लोहरामऊ मंडल के कस्बा सुल्तानपुर, लोलेपुर, अहिमाने, गोरबारिक सहित कई गांव का दौरा किया।
इस दौरान गांव के प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की, साथ ही पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लिया। विधायक विनोद सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये कहा जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसे हर हाल में पात्रों तक पहुंचाना ही हमारा संकल्प है। उसके लिये कार्यकर्ता अभी से ही लग जाए। ग्रामीण इलाकों में विकास के साथ साथ पात्रों की सूची तैयार करवा कर उन्हें लाभ दिलवाया जाय। इस दौरान भाजपा नेता श्याम बहादुर पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष राम अभिलाष सिंह, काली सहाय पाठक, अशोक वर्मा, आदर्श पाण्डेय, दयाराम यादव, राम प्यारे निषाद समेत तमाम भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।