हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष चौधरी रब नवाज ने मनोज बंसल को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने की बधाई दी।

हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष चौधरी रब नवाज ने मनोज बंसल को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने की बधाई दी।


  मवाना इसरार अंसारी। नगर निवासी युवा नेता एवं व्यापारियों एवं नगर के मजलूमो दबे कुचले लोगों के हित की लड़ाई लड़ने वाले तथा नगर में आपसी सौहार्द को कायम रखने में अहम योगदान देने वाले हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष चौधरी रब नवाज ने शनिवार को हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक जौनपुर मोहम्मद अरशद खान के निर्देश पर हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के मेरठ जिला अध्यक्ष चौधरी रब नवाज ने मनोज बंसल को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर मनोयन पत्र सौंपते हुए बधाई दी। बता दें कि शनिवार को मवाना निवासी युवा नेता एवं हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष चौधरी रब नवाज ने किला परीक्षित गढ़ के गांव पुठठी निवासी मनोज बंसल को जिला उपाध्यक्ष पदभार की जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन के प्रति ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन आलाकमान के निर्देशों का निर्वहन करते हुए व्यापारियों के हित की लड़ाई में सहयोग करने की शपथ दिलाई। और मनोज बंसल से आशा की है कि व्यापारियों के हित की लड़ाई हमेशा व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और संगठन को मजबूती देंगे। इस दौरान व्यापारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान एवं जिला अध्यक्ष चौधरी रब नवाज का आभार व्यक्त किया और मनोज बंसल को संगठन मैं एक मजबूत जिम्मेदारी मिलने की बधाई दी। इस दौरान बधाई देने वालों में जिला महासचिव भरत अरोड़ा जोहेब सलीम निजामुद्दीन राहुल साबिर अब्बासी सभी व्यापारियों ने मनोज बंसल को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।