भाजपा के सभी मोर्चा का संयुक्त सम्मेलन किशनपुर बिराल में 10 को

भाजपा के सभी मोर्चा का संयुक्त सम्मेलन किशनपुर बिराल में 10 को

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बडौत| भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन 10 जून को डीएवी इंटर कॉलेज किशनपुर बिराल में किया जायेगा।छपरौली विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सतेन्द्र तुगाना, जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह हिस्सा लेंगे। 

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी ने कहा कि ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूरे होने पर जिलेभर में अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी के तहत छपरौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन होना है। जिसकी तैयारी को पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है।बताया कि ,सम्मेलन में हर नेता-कार्यकर्ता की भागीदारी होगी। हमें मिशन 2024 के लिए पूरी ताकत के साथ काम करना है। महिला मोर्चा की जिला महामंत्री बोबील चौधरी ने कहा कि, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को भव्य बनाया जाएगा।