सुलतानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह कार्यक्रम में हुये शामिल
आज भी जारी रहा भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम के साथ साथ लोगों के सुख दुःख में भी हुये शामिल

सुल्तानपुर
आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान आज भी जारी रहा। इस दौरान सुल्तानपुर विधायक पूर्व मंत्री विनोद सिंह कार्यक्रम में शामिल हुये। न सिर्फ उन्होंने लोगों से आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जितवाने का अनुरोध किया बल्कि लोगों के सुख दुःख में शामिल होकर अपनी संवेदना व्यक्त की। इसी कड़ी में विधायक विनोद सिंह आज करौंदिया देहात, पल्हीपुर सहित कई गांव का दौरा किया। इस दौरान विनोद सिंह ने इलाके के सम्भ्रान्त एवं प्रमुख लोगों से अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी को जितवाने का अनुरोध किया। उन्होंने साफ कहा कि आज केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ सीधे यहां के लोगों को ह्यो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास जैसे तमाम मुद्दों को लेकर सरकार तमाम योजनाएं चला रही है जिसका सीधा लाभ यहां के लोग ले रहे हैं। विनोद सिंह ने साफ कहा कि हमारा उद्देश्य केवल और केवल लोगों की मदद करना है। चाहे योजनाओं का लाभ दिलवाना ह्यो या फिर लोगों की मदद करना, वे हर सम्भव मदद को तैयार हैं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि आप सब लोग पात्रों को लाभ दिलवाने में उनका सहयोग करें।
इसके बाद विधायक विनोद सिंह ग्रामीणों से रूबरू हुये। विनोद सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया कि हर सुख दुःख वे सबके साथ हैं। किसी को कभी भी जरूरत हो तो वे उनसे या उनकी टीम से मुलाकात कर सकते हैं। उसकी पूरी मदद के लिये वे हमेशा तत्पर रहेंगे।