ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर के आवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, दानिश आजाद अंसारी

ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर के आवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, दानिश आजाद अंसारी

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व जनपद मेरठ के प्रभारी सुरेश खन्ना व राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी शुक्रवार को मेरठ पहुंचे जहां उन्होंने प्रातः कार्यकर्ताओं के साथ भेंट की और मेरठ में निरीक्षण और भ्रमण किया। 

इस दौरान वह दोपहर को ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के आवास पर पहुंचे जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने जलपान किया। 

मंत्री सुरेश खन्ना और दानिश आजाद अंसारी का राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर कर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी सरोजनी अग्रवाल, एम एल सी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, पूर्व विधायक जितेंद्र पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, योगेश प्रमुख, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर ,मंडल अध्यक्ष राम कुमार चौबे, मंडल अध्यक्ष प्रमोद दीक्षित ,मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति, मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा, विधानसभा संयोजक राहुल गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष डॉ वकुल रस्तोगी, क्लब 60 से महेश रस्तोगी, हरी विश्वनोई, टीपू चेयरमैन, सीमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहें।