प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने सुना
हर घर 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराने व सफल बनाने की कार्यकर्ताओं ने की विस्तृत चर्चा

रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है।जिसे नगर मंडल पूर्वी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सुना और हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को कैसे सफल बनाएं उस पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम को लोकसभा संयोजक आर बी सिंह, पूर्व महामंत्री बुद्धि लाल पासी, नगर अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, नगर महामंत्री अजय सिंह, शशिकांत शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष पदम प्रसाद श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा विधु सिंह, महामंत्री रागिनी सिंह, नगर मंत्री प्रकाश चौरसिया, सत्यम सोनी, मुकेश शुक्ला, सभासद राम खेलावन बारी, नगर मीडिया प्रभारी प्रशांत अग्निहोत्री, शक्ति केंद्र संयोजक अनिल सिंह,शैलेंद्र तिवारी, राजेंद्र सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सैकड़ों लोगों के साथ सुना। अभिषेक वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनकर लोग काफी प्रभावित हुए है। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।