प्रशासन की नाक के नीचे हो रही अवैध कटाई

पर्यावरण बचाओ का संदेश देने वाले हुक्मरानों की चुप्पी

प्रशासन की नाक के नीचे हो रही अवैध कटाई

प्रशासन की नाक के नीचे हो रही अवैध कटाई

रोग ग्रस्त एवं बीमार पेड़ के नाम पर ली जाती है परमिशन

पर्यावरण बचाओ का संदेश देने वाले हुक्मरानों की चुप्पी

बाबरी-शामली जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र में बाबरी भंदौडा मार्ग पर पिछले कई दिनों से हरे आम के पेड़ों को बे रोक टोक काटा जा रहा है। लोगों में चर्चा है कि बीमार एवं रोग ग्रस्त पेड़ के नाम पर चंद पेड़ों की परमिशन ली जाती हैं। जिनकी आड़ में हरे पेड़ों को काट दिया जाता है। वन विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारी चुप्पी साधे रखते हैं। जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बाबरी थाना क्षेत्र के बाबरी भंदौडा मार्ग पर पिछले कई दिनों से हरे आम के पेड़ों की कटाई जारी हैं। पर्यावरण चिंतक कुछ आते-जाते लोगों ने जब यह मामला देखा तो फोटो और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल किया। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत एनजीटी मुख्यमंत्री पुलिस विभाग एवं शामली पुलिस को एक्स पर भी साझा की है। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं,लेकिन पेड़ काटने वाले ठेकेदार ने सभी हरे पेड़ों को जमीन दोज कर दिया है और मौके से पेडों की टहनियां लकडी एवं पेड़ों की जड़ को हटा दिया है। काम को इतनी तेजी से किया गया है कि बाद में जांच के नाम पर खाना पूर्ति कर मामले को रफा दफा कर दिया जाए। जनपद के अधिकारी भी पर्यावरण बचाओ पेड़ लगाओ आदि का संदेश देने का कार्यक्रम समय-समय पर करते रहते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि पर्यावरण बचाओ का संदेश देने वाले हुक्मरानों की नाक के नीचे ही जनपद में जमकर प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई हो रही है। जनपद में कई जगह पर अवैध रूप से लकड़ी की आढ़त एवं आरा मशीन चलती हैं। जिसमे संबंधित विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन की मिलीभगत होने की चर्चा आम लोगों में चल रही है। जानकारी के अनुसार यह बाग आस मोहम्मद निवासी बाबरी का बताया जा रहा है उसने यह बाग कुछ वर्षों पहले ही स्थानीय किसी व्यक्ति से खरीदा था।

इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अवैध कटाई पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।