जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के रासेयो शिविर में पहुंची महिला पुलिस अधिकारी, दिए सुरक्षा के टिप्स

जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के रासेयो शिविर में पहुंची महिला पुलिस अधिकारी, दिए सुरक्षा के टिप्स

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।कस्बे के जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्य स्थल की सफाई से हुई, जिसके बाद मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कॉलेज की प्राचार्य डॉ मीनाक्षी, सचिव राहुल जैन, अध्यक्ष नरेश जैन और कोषाध्यक्ष अंकुश जैन ने कार्यक्रम में भाग लिया। 

शिविर का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्राचार्य व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी ने स्वयं सेविकाओं को शिक्षा और व्यवहार पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी। इस दौरान छात्राओं सलोनी, आयशा और आबिद ने अपने विचार साझा किए।महिला सुरक्षा व साइबर अपराध पर जागरूकता सत्र में थाना खेकड़ा से सब-इंस्पेक्टर सीमा राजपूत ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और मिशन शक्ति अभियान पर विशेष जानकारी दी। उन्होंने 112 और 1090 हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जागरूक किया। छात्रा आशा, पिंकी, रिया, प्रिया, आंचल और नेहा ने साइबर सुरक्षा से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका सब-इंस्पेक्टर सीमा राजपूत ने विस्तार से उत्तर दिया। कार्यक्रम में विक्टोरिया विशाखा शर्मा, शालू, श्री लोकेश्वर शर्मा और सत्य प्रकाश का विशेष सहयोग रहा।