रायबरेली शहर में बढ़ते जाम को देखते हुए यातायात व्यवस्था व यात्रियों की सुरक्षा हेतु ई-रिक्शाओं का कलर रूट द्वारा किया गया निर्धारित।

रायबरेली शहर में बढ़ते जाम को देखते हुए यातायात व्यवस्था व यात्रियों की सुरक्षा हेतु ई-रिक्शाओं का कलर रूट द्वारा किया गया निर्धारित।

रमेश बाजपेई 

रायबरेली शहर में चलने वाले ई-रिक्शा का चिन्हीकरण करके रजिस्टर्ड ई-रिक्शा के लिए उनका विभिन्न मार्गों के लिए अलग-अलग कलर कोडिंग किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिससे यात्रियों की सुरक्षा के साथ शहर में चौराहों पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। यह व्यवस्था 01 अप्रैल 2025 से लागू की जायेगी। कलर कोडिंग व ई-रिक्शा चिन्हीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

निर्धारित रूट का विवरण यातायात पुलिस जनपद रायबरेली कृपया सभी ई-रिक्शा मालिक / चालको को सूचित किया जाता है कि कलर कोडिंग मार्ग के अनुसार आपको स्वेच्छा के आधार पर जो रूट आवंटित किया गया है। अपने-2 रूटो पर दिनाँक 01.04.2025 से चलना प्रारम्भकरे निर्धारित रूट का उल्लंघन करने पर आपके विरूद्ध वैधानिक/प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी तथा नियमो का पालन करने में यातायात पुलिस का सहयोग करे। रूटो का विवरण निम्न है।

रूट संख्या 3.रूट का रंग ई-रिक्शा प्रस्तावित रूट का विवरण/मार्ग का नाम

लाल सिविल लाईन से बस स्टॉप, लालगंज तिराहा से राजघाट तक

काला राजघाट से लालगंज तिराहा, बस स्टाप, रेलवे स्टेशन से रतापुर चौराहा तक पीला त्रिपुला से जहानाबाद, बस स्टाप, लालगंज तिराहा तक 5.नीला मामा चौराहे से बरगद चौराहा, कलेक्ट्रेट, डिग्री कॉलेज, इन्दिरा नगर पुलिस लाइन चौराहा सफेद डिग्री कॉलेज से सुपर मार्केट, रेलवे स्टेशन, घण्टाघर 6.हरा सारस चौराहे से घोसियाना, बेलीगंज, मधुबन मॉर्केट, रामकृपाल तिराहा, घण्टाघर, जहानाबाद, रेलवे स्टेशन,