उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में मूख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष महराजगंज अमित श्रीवास्तव रहे।
मुख्य अतिथि द्वारा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए लाभार्थियों को वितरण किया चेक व प्रमाण पत्र।

रमेश बाजपेई
महाराजगंज रायबरेली। विकास खंड प्रांगड़ में उत्तर प्रदेश सरकार की 'सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति' के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष महाराजगंज अमित श्रीवास्तव रहे। मंडल अध्यक्ष ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की और लाभार्थियों को चेक/प्रमाणपत्र वितरित किया। इस अवसर पर अवध क्षेत्र के मंत्री दिलीप यादव खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह खंड शिक्षा अधिकारी राममिलन यादव तथा विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।