थानाभवन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महृषि कश्यप जयंती
नगर में निकाली गयी शोभायात्रा का कस्बे की जनता ने किया पुष्प वर्षा के साथ स्वागत

थानाभवन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महृषि कश्यप जयंती
नगर में निकाली गयी शोभायात्रा का कस्बे की जनता ने किया पुष्प वर्षा के साथ स्वागत
थानाभवन
नगर में महृषि कश्यप की जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाई गयी।इस अवसर पर बैंड बाजो ढोल नगाड़ों व डीजे के साथ धार्मिक झांकियो से सुसज्जित शोभायात्रा निकाली गयी।नगर में अनेक स्थानों पर नगर वासियों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
नगर में महृषि कश्यप जयंती के पावन पर्व पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया।सुबह स्थानीय मन्दिर दयाल आश्रम में जयंती आयोजन समिति की और से हवन का आयोजन किया गया।तत्पश्चात दोपहर को दयाल आश्रम से ही बैंड बाजो ढोल नगाड़ों व डीजे के साथ धार्मिक झांकियो से सुसज्जित शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व मंत्री सुरेश राणा व महंत स्वामी रामदेव महाराज पीठाधीश्वर पंचतीर्थी ने संयुक्त रूप से महृषि कश्यप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया।इस अवसर पर उन्होंने लोगो से महृषि कश्यप के आदर्शों को जीवन मे अपनाने पर बल देते हुए शुभकामनाएं दी।आयोजन समिति के सदस्यों संजय कश्यप,सुभाष कश्यप ने आयोजन समिति के और से नगर व क्षेत्र के गणमान्यों सहित पत्रकारों को महृषि कश्यप का चित्र व पटका भेंट कर सम्मानित किया।
शोभायात्रा का नगर के घासमण्डी, चौक बाजार,मैन बस स्टैंड,चरथावल बस स्टैंड ,घंटा घर,हकीमान,शाहलाल,मुजावरान, खैल, नबीपुरा सहित अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।शोभायात्रा में शामिल महृषि कश्यप, बजरंगबली,माँ दुर्गा,राधा कृष्ण,भारत माता,सीमा पर भारतीय सेना के जवान आदि झांकियो को विशेष रूप से सराहा गया।
युवाओं ने डीजे व ढोल की धमक पर जमकर डांस किया।जयंती समारोह को सफल बनाने में विहिप नगर अध्यक्ष संजय कश्यप, सुभाष कश्यप प्रतिनिधि पूर्व मंत्री व एमएलसी किरणपाल कश्यप,पलटूराम कश्यप चक्की वाले, ठेकेदार बिजेंद्र कश्यप, श्यामसुंदर कश्यप,प्रमोद कश्यप, कन्हैया कश्यप ,प्रमोद कश्यप,अन्नू कश्यप,इशुराज कश्यप,सतपाल कश्यप,रोमेश कश्यप,अनिल कश्यप,शिवकुमार ,बबलू चाट वाला,डॉ विकास कश्यप,ठेकेदार संदीप कश्यप,सुरेंद्र कश्यप,अनुज कश्यप आदि का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम में पूर्व चैयरमैन संजय कुमार शर्मा,स्वामी रामदेव महाराज पीठाधीश्वर पंचतीर्थी आश्रम,सभासद दिनेश कुमार, कन्हैया विशाल सैनी,देवेंद्रसभासद नीरज गोयल उर्फ पाटी अनिल डीलर, महावीर पाल ,जयभगवान,जगमाल सैनी भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन गौतम भारत भूषण शर्मा ,बिन्नी राणा,शालू राणा,राकेश काम्बोज, राजेश तिवारी,प्रेम ,निक्का चावला आदि सैंकड़ो लोग उपस्तिथ रहे।