मंडल स्तर के विजेता प्रिंस नैन ने काफी जद्दोजहद के बाद पहले तो नाम जुडवाया और अब राष्ट्रीय स्तर पर जीता मैडल

मंडल स्तर के विजेता प्रिंस नैन ने काफी जद्दोजहद के बाद पहले तो नाम जुडवाया और अब राष्ट्रीय स्तर पर जीता मैडल

••विधायक, सांसद से लेकर केंद्रीय मंत्री चौ जयंत सिंह ने प्रिंस को न्याय दिलाने में निभाई अहम भूमिका

ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक

बागपत।प्रिंस नैन ने मंडल पर कुश्ती प्रतियोगिता जीतकर प्रदेश में खेलने का स्थान बनाया ,लेकिन प्रिन्स नैन जब गोरखपुर खेलने गया ,तो वहां सूची में प्रिंस नैन के स्थान पर जिसे प्रिंस नैन ने हराया था, उसका नाम सूची में था। प्रिन्स नैन ने अपने पिता सुभाष नैन को गोरखपुर से सारी जानकारी दी उसके बाद सुभाष नैन ने यह सारी बातें अधिकारियो और जनप्रतिनिधियों को बताई , जिसपर जनप्रतिनिधियों ने उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री तक को अवगत कराया था।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री जयन्त चौधरी, सांसद डॉ राजकुमार सांगवान विधायक छपरौली डॉ अजय कुमार व पूर्व मंत्री चौ साहब सिंह ने प्रिन्स नैन के साथ हुए अन्याय से अवगत होते हुए न्याय दिलवाया। स्वयं छपरौली विधायक डॉ अजय कुमार ने सीएम योगी नाथ को पत्र लिखकर प्रिंस को न्याय दिलाने की मांग की थी ,तो सांसद डॉ राजकुमार सांगवान ने आयुक्त मेरठ से प्रशासनिक जांच कराते हुए दोषी अध्यापक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की थी। 

इतनी जद्दोजहद के बाद शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव ने जांच कर कर प्रिंस नैन का नाम सूची में दर्ज कराया, तब गोरखपुर में जाकर प्रिंस नैन ने कुश्ती में जीत हासिल की। 

बता दें कि, मंडल स्तर पर जीतने के बाद प्रिंस नैन का नाम प्रदेश स्तर की सूची में नहीं था।प्रदेश स्तर पर जीतने के बाद काफी संघर्षों के चलते प्रिंस नैन का नाम सूची में दर्ज किया गया और राष्ट्रीय स्तर पर आज मेडल प्राप्त किया।