पत्नी की हत्या के आरोप में पति सहित 3 गिरफ्तार दहेज हत्या का है आरोप

पत्नी की हत्या के आरोप में पति सहित 3 गिरफ्तार दहेज हत्या का है आरोप

सलोन रायबरेली। दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जल भेज दिया।जबकि अन्य की तलाश जारी है। मिली जानकारी अनुसार सलोन कोतवाली क्षेत्र के मधुबन मजरे ममुनी गांव में बुधवार सुबह कमरे के अन्दर फांसी के फंदे से रिचा मिश्रा का लटकता शव मिला था।जिसमें मृतका के पिता ने बेटी को जान से मारने का आरोप लगाया था और पति समेत सात लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल जनों ने दहेज की मांग पूरा न होने पर बेटी को जान से मार कर फांसी के फंदे पर लटका दिया था।जिसमें मृतका के पति नितेश मिश्रा, समेत तीन लोगों को उप निरीक्षक दिलीप कुमार उपनिरीक्षक,त्रियुगी नारायण मिश्रा,आरक्षी मुकेश कुमार, आरक्षी रामप्रवेश,आरक्षी विशाल सिंह,आरक्षी लक्ष्मी कांत,महिला आरक्षी सुनीता देवी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।