पालिका ने चलाया सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित अभियान पॉलिथीन जब्त कर लगाया जुर्माना।

पालिका ने चलाया सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित अभियान पॉलिथीन जब्त कर लगाया जुर्माना।

इसरार अंसारी

   मवाना  शासन के आदेश अनुसार डीएम दीपक मीणा के निर्देश पर मंगलवार को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित होने के चलते हैं नगर में अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन आदि जबकि गई तथा जुर्माना वसूला गया। बता दें कि शासन के द्वारा चलाई गई सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित परिवर्तन ड्राइवर योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद् के द्वारा अवर अभियंता मूलचन्द के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों के साथ नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबन्धित कराने को अभियान चलाया गया। यह अभियान थाना तिराहे से होते हुये फलावदा तिराहा व सुभाष चौक तक चलाया गया। जिसमें पॉलिथीन जब करते हुए हरीश पाल फल विक्रेता पर 500-रूपये व कमरूद्दीन फल विक्रेता पर 500-रूपये कुल 1000-रूपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा नगर के अन्य फल विक्रेताओं, सब्जी विक्रेताओ, किराना दुकानदारों, मेडिकल स्टोर आदि दुकानदारों से पाॅलिथीन पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध होने की जानकारी देते हुए चेतावनी दी गयी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनो मे शासन के आदेशानुसार पाॅलीथीन के विरूद्ध यह अभियान निरन्तर चलाया जाता रहेगा। सभी व्यापारियो से अपील की गई के प्रतिबन्धित प्लास्टि पाॅलीथीन का उपयोग न करे। अभियान में पालिका के अवर अभियन्ता मूलचन्द के साथ पालिका के सफाई लिपिक उमेश कुमार, सफाई नायक मनोज, राकेश, सुजीत, पालिका कर्मी सतपाल, असलाफुद्दीन, सुनित सैनी व सफाई कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।