भारत जोड़ो यात्रा में मवाना से सैकड़ों कांग्रेसी गाजियाबाद के लिए हुए रवाना।

भारत जोड़ो यात्रा में मवाना से सैकड़ों कांग्रेसी गाजियाबाद के लिए हुए रवाना।

 इसरार अंसारी

मवाना मंगलवार को राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा लोनी गाजियाबाद में प्रवेश कर उत्तर प्रदेश में आ गई है मवाना से सैकड़ों कांग्रेसी बस द्वारा यात्रा में शामिल होने गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। बता दें कि मंगलवार को पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रसाद जाटव के नेतृत्व में मवाना के परीक्षितगढ़ बस स्टैंड से कांग्रेसियों की एक बस लोनी गाजियाबाद भारत जोड़ो यात्रा के लिए रवाना हुई यात्रा से पूर्व कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया गया।

भारत जोड़ो यात्रा मैं लोकतंत्र रक्षक सेनानी विनोद कामिल इरशाद पहलवान बल्लभ भाई एडवोकेट इरशाद रामकृष्ण यादव एडवोकेट कमलदीप भारद्वाज दीन मोहम्मद योगराज नंबरदार आदि उपस्थित हुए इसके अलावा भारती महिला एवं जन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष रियाजउद्दीन मलिक ने भारत छोड़ो यात्रा अभियान को सफल बताते हुए पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रसाद जाटव की प्रशंसा की।