मानसिक रुप से अर्ध विक्षिप्त अधेड की ठंड से हुई मौत

मानसिक रुप से अर्ध विक्षिप्त अधेड की ठंड से हुई मौत

बछरावां रायबरेली । कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित जिला परिषद मार्केट के ऊपर लावारिस हालात में अर्ध विक्षिप्त अधेड़ का शव मिला है। शव मिलने पर पूरी मार्केट में हड़कंप मच गया। वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्ध विक्षिप्त अधेड़ पुत्ती लाल अपने घर को छोड़कर लगभग कई वर्षों से जिला परिषद मार्केट में ऊपर अपना आशियाना बनाए हुए था। वह इधर उधर मांग कर खाना खाता था और कबाड़ बीनकर अपना खर्चा चलाता था। लोगों के अनुसार अपने परिवार को छोड़कर वह जिला परिषद मार्केट के ऊपर रात में सो भी जाता था। वर्तमान समय में लगभग एक पखवाड़े से चल रहे भयंकर शीतलहर में शायद वह ठंड का शिकार हो गया। जिला परिषद मार्केट के लोगों को जानकारी उस समय हुई जब वह किसी काम से ऊपर गए हुए थे। मृतक पुत्ती लाल के शव को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि लगभग 3 से 4 दिन पूर्व मौत हुई है। घटनाक्रम की जानकारी मार्केट के लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी को दी। जानकारी मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी बछरावां थाना अध्यक्ष नारायण कुशवाहा को दी। पुलिस को घटना की सूचना मिलते मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची मृतक पुत्ती लाल के परिवारी जन जो पटेल नगर में रहते हैं उनको सूचना दी गई।