चित्रकूट-सपा ने संगठन मजबूत करने पर दिया जोर।

चित्रकूट: समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा की मासिक बैठक का शनिवार को आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के सभी बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शंकर यादव ने किया।
जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बताया कि आने वाले 2024 के चुनाव में सपा बूथ की मजबूती से लोकसभा में अपना परचम लहराएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने बताया कि प्रत्येक बूथ को मजबूत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों को घर-घर पहुंच कर समाजवाद की अलख जगाने का काम करेंगे। पूर्व विधायक वीर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी गांव, गरीब, किसान की पार्टी है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगी। सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी आंदोलन से जन्मी पार्टी है। स्व मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि भाजपा बहुत ही छलिया पार्टी है। यह लोगों को भ्रमित कर असल मुद्दों से ध्यान भटकने का काम करती है। इनको हारने के लिए बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती अनिवार्य है।
इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद गुलाब खान, सीताराम कश्यप, मेघराज प्रजापति, सियाराम गुप्ता, जागेश्वर यादव, संतोष कोठारी, ओमकार यादव, सभासद राजा यादव, मंगल सिंह यादव, रमेश यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर सदर विधायक अनिल प्रधान, डाॅ निर्भय सिंह पटेल, हरिमोहन यादव, लवलेश यादव, सालिक राम कुशवाहा, राधेश्याम निषाद, सिद्धार्थ पांडेय, राकेश प्रजापति, त्रिभुवन यादव, लाल बहादुर निषाद, सत्यम यादव, चंदन कोटार्य, विनय यादव, अनिल दिवाकर, पप्पू जायसवाल, गन्नू गुप्ता, हिमांशु केसरवानी, उमाकांत यादव, संदीप प्रजापति, शीलू यादव, अश्वनी यादव, राजा बाबू यादव आदि मौजूद रहे।