अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने चलाया विशेष अभियान।

अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने चलाया विशेष अभियान।

मऊ, चित्रकूट: पुलिस ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मऊ थाना प्रभारी विनोद कुमार राय के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

रविवार को उपनिरीक्षक रामकृत यादव और आरक्षी प्रवीण पाण्डेय की टीम ने  छापेमारी की और दो व्यक्तियों, मधु त्रिपाठी और विनय दिवाकर को नौ-नौ लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस गिरफ्तारी को अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी सफलता बताया और कहा कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी ताकि अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।