नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

चित्रकूट, 19 जनवरी 2025: चित्रकूट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को दर्शाती है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
13 जनवरी 2025 को पीड़ित परिवार ने थाना सरधुवा में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि सिकन्दर खान नामक आरोपी ने 16 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ जबरन छेड़छाड़ की और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस गंभीर घटना के बाद, थाना सरधुवा में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।
अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना सरधुवा के प्रभारी निरीक्षक श्री आशुतोष तिवारी ने अपनी टीम को निर्देशित किया। उ0नि0 अरविन्द पाण्डेय और उनके साथी आरक्षी ललित सोनी ने आज 19 जनवरी 2025 को आरोपी सिकन्दर खान को गिरफ्तार किया।
यह गिरफ्तारी पुलिस द्वारा किए गए लगातार प्रयासों और समर्पण का नतीजा है, जो समाज में सुरकषा का भरोसा बढ़ाती है।