12 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार: मानिकपुर पुलिस को बड़ी सफलता।

12 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार: मानिकपुर पुलिस को बड़ी सफलता।

चित्रकूट: अपराधियों के खिलाफ जारी सख्त कार्रवाई में चित्रकूट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मानिकपुर थाना पुलिस ने 12 वर्षों से फरार चल रहे एक इनामी और वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम, जिसमें उपनिरीक्षक रामेश्वर प्रसाद और आरक्षी प्रदीप कुमार शामिल थे, ने लंबे समय से फरार आरोपी सुभाष उर्फ सुभाषचंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपी मोहल्ला आर्य नगर, कस्बा व थाना मानिकपुर का निवासी है। पुलिस ने उसे कस्बे के रेलवे लाइन झरी फाटक के पास से दबोचा।

12 वर्षों से था फरार

थाना प्रभारी ने बताया कि सुभाष के खिलाफ थाने में दर्ज एक गंभीर मामले में पिछले 12 वर्षों से वारंट जारी था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदलता रहा। आखिरकार पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर उसे धर दबोचा।

जिले में अपराध पर लगाम

पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई को जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए एक अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेजी से जारी रहेगा। इस सफलता से पुलिस टीम का मनोबल बढ़ा है और जिले में अपराधियों के बीच खौफ का माहौल बना है।

पुलिस टीम को इस कामयाबी के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, जनता ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।