सवर्ण आर्मी में संदीप द्विवेदी को बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश महासचिव

- संगठन विस्तार के लिए प्रदेश अध्यक्ष पद पर सूरज प्रसाद चैबे की नियुक्ति
चित्रकूट। सवर्ण आर्मी संगठन ने अपने प्रदेश स्तरीय नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संदीप द्विवेदी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। वहीं, संगठन ने सूरज प्रसाद चैबे को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय व राष्ट्रीय महासचिव शिवम सिंह ने इन नियुक्तियों की घोषणा करते हुए विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारी संगठन को नए आयाम तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस घोषणा के बाद संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। चित्रकूट सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि संदीप द्विवेदी की नियुक्ति संगठन के लिए बेहद सकारात्मक कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।
नवनियुक्त प्रदेश महासचिव संदीप द्विवेदी ने कहा कि वह संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक पांडेय, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पांडेय, प्रकाश ओझा, ब्राह्मण एकता परिषद के अध्यक्ष शिवशंकर त्रिपाठी समेत अन्य पदाधिकारियों ने संदीप द्विवेदी व सूरज प्रसाद चैबे को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।