ग्रामीण इलाकों में छाने लगा कोहरा, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन

बहसूमा। मौसम अब पूरी तरह से बदल गया है। सर्दी की दस्तक के साथ ग्रामीण इलाके में सुबह में कोहरा छाने लगा है। जिससे सड़कों पर वाहनों की गति काफी धीमी हो गई है।सुबह में कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आने से वाहन चालकों को रेंग रेंग कर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोहरे के चलते सोमवार सुबह बहसूमा क्षेत्र की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम दिखाई दी। सुबह के समय दृश्यता इतनी कम हो गई कि वाहन चालकों को अपनी लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े और वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए।बता दें कि कोहरे के साथ ही तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है। जिससे लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है,और सुबह शाम की ठंड में इजाफा हुआ है।लोग अब गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। कोहरे के कारण सिर्फ वाहन चालक ही नहीं, बल्कि आम राहगीरों और यात्रियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।