मौहम्मदपुर सकिस्त गांव में घर में घुसा पहाड़ा: ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
बहसूमा। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सकिश्त में शनिवार को एक पहाड़ा घायल अवस्था में एक मकान में घुस गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं और पहाड़े का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। गांव के मौहम्मदपुर सकिस्त निवासी डॉक्टर नीरज कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर एक पहाड़ा गांव में एक मकान में घुस गया ग्रामीणों ने जब उसे देखा तो वह घायल दिखाई अवस्था में दिखाई दिया ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी जानकारी लगते ही बीट सिपाही दिनेश कुमार सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रस्सी का फंदा बनाकर पहाड़े को पकड़ने का प्रयास किया गया।वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।इसके बाद वन विभाग की टीम पहाड़े को लेकर रवाना हो गई।बीट सिपाही दिनेश कुमार ने बताया कि पहाड़ा घायल अवस्था में है। आसपास के जंगल से भटक कर वह गांव में पहुंच गया होगा। घायल अवस्था के कारण फिलहाल उसे इलाज के लिए रखा गया है। उपचार के बाद एक दो दिन बाद उसे सुरक्षित तरीके से वन एरिया में छोड़ दिया जाएगा।