राजीव चौधरी बने मवाना पूर्वी मण्डल के मण्डल अध्यक्ष
क्षेत्रवासियों ने फोन पर दी बधाई
बहसूमा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। जिसमें राजीव चौधरी को मंडल अध्यक्ष मण्डल मवाना पूर्वी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने बड़ी उत्साह के साथ अपनी खुशी का इजहार किया है। बता दें कि नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं। इस बार राजीव चौधरी को पार्टी ने मवाना पूर्वी मण्डल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिसमें राजीव चौधरी ने कहा कि पार्टी ने जो उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है इसका पालन ईमानदारी और लगन से किया जाएगा। राजीव चौधरी पिछले काफी समय से काफी लगन और मेहनत से कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉक्टर महेंद्र नाथ पाण्डेय की संतुष्टि उपरांत जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने राजीव चौधरी पर विश्वास जताते हुए मवाना मण्डल पूर्वी का मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजीव चौधरी ने कहा कि हमें जो निर्देश पार्टी ने दिया है उसका पालन पूरी ईमानदारी और कड़ी मेहनत व लगन से किया जाएगा। वही लकी चौधरी, चैयरमेन हस्तिनापुर सुधा खटीक, सुंदर सिंह, विशेष प्रधान,इशु सिरोही, अर्जुन देशवाल पत्रकार,वितुल, सुशील कुमार, सुरजीत आदि क्षेत्रवासियों ने राजीव चौधरी को फोन पर बधाई दी।वही देर शाम तक राजीव चौधरी के आवास पर बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं का सिलसिला जारी रहा।