दरोगा के फ्लैट का ताला तोडते दो दबोचे,एनबीसीसी कालोनी की घटना

संवाददाता शशि धामा
खेकड़ा।कस्बे की एनबीसीसी कालोनी में शुक्रवार को दिनदहाडे दो लोग एक फ्लैट का ताला तोडते दबोचे गए। दोनों को पुलिस को सोंप दिया गया।
कस्बे में दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाइवे पर स्थित एनबीसीसी कालोनी में सैकड़ों परिवार रहते हैं। यहां जनपद के कई विभागों मे कार्यरत सरकारी कर्मचारी, पुलिस कर्मी भी किराए पर रहते हैं। खेकड़ा कोतवाली में तैनात एक दरोगा भी यहां किराए पर रहता है। शुक्रवार को उसके आवास पर दो संदिग्ध पहुंचे और उसके मुख्य द्वार के ताले को तोडने का प्रयास किया। पडोसियों ने इसे देख लिया। उन्होंने दरोगा को सूचना दे दी। दरोगा ने तभी मौके पर पहुंचकर उनको पकड़ लिया। भीड एकत्र हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने दोनो को पकड़ लिया। पुलिस दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।