पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रमेश बाजपेई
खीरों रायबरेली ।पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के नि्देशन में चल रहे इस अभियान में पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सीतापुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के ग्राम पैसिया निवासी 19 वर्षीय करन उर्फ सम्पूर्णानंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 49/2025 के तहत धारा 1372/87/64(2 (m)बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 में मामला दर्ज है। पुलिस ने पीड़िता के मोबाइल नंबर और संदिग्ध के मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर कार्रवाई की। गिरफ्तारी के दौरान वादिनी और उनके पतिशिवचरन भी मौजूद थे। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक रजत वर्मा,कांस्टेबल अर्जुन सिंह, महिला कांस्टेबल प्रियंका गौड़ और होमगार्ड अमित कुमार शुक्ला शामिल रहे। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।