उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील महराजगंज कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील महराजगंज कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

रमेश बाजपेई 
महराजगंज रायबरेली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा जनपद रायबरेली के निर्देशन के क्रम में दिनांक 21 मार्च 2025  शुक्रवार को तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा तहसील महाराजगंज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संपूर्ण निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। बता दें कि महाराजगंज लेखपाल संघ के नई कार्यकारिणी के निर्वाचित पदाधिकारी अवनीश प्रताप सिंह अध्यक्ष,राजीव मिश्रा मंत्री, शैलेंद्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विपिन कुमार मौर्य कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सुशील कुमार शर्मा उप मंत्री, अमित कुमार शुक्ला कोषाध्यक्ष तो राजेश कुमार कुशवाहा लेखा परीक्षक के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी निर्वाचित पदाधिकारी को रायबरेली से आए निर्वाचन अधिकारी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर निर्वाचित  तहसील अध्यक्ष महराजगंज अवनीश प्रताप सिंह ने कहा कि लेखपाल संघ अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ व जिला कार्यकारिणी द्वारा मुझे सौपी गई है उसका पूरी निष्ठा ईमानदारी से पालन करते हुए संगठन को मजबूती के साथ ले जाने का कार्य करेंगे। निर्वाचित सभी पदाधिकारी ने संगठन को मजबूती के साथ खड़ा करने की बात कही है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रायबरेली समेत तहसील क्षेत्र के लेखपाल दर्शिता श्रीवास्तव, प्रिया सिंह ,संगीता यादव, संदीप सिंह ,प्रदीप कुमार संतोष पटेल,ओम प्रकाश सोनी, रमेश सोनी, आदि मौजूद रहे।