मानवता सम्मान रत्न से अलंकृत हुए होली चाइल्ड के प्रबंधक प्रिंस चौधरी वृदावंन में अनिरुद्धाचार्य महाराज ने दिया सम्मान

संवाददाता शशि धामा
खेकड़ा।कस्बे की होली चाइल्ड एकेडमी के प्रबधंक को वृंदावन में मानवता सम्मान रत्न प्राप्त हुआ है, इससे स्कूल परिवार में खुशी की लहर है।
प्रिंस चौधरी कस्बे में समाजसेवा के कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा में भी उनका योगदान रहता है। बीती शाम वृंदावन में आयोजित समारोह में प्रिंस चौधरी को शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मानवता सम्मान रत्न 2025 दिया गया। ग्लोबल सोशल इंटरेस्ट लीग के तत्वाधान में सम्मान प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने प्रदान किया। इस सम्मान से प्रिंस चौधरी की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और समाज सेवा के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाया गया है। उनके कार्यों ने बागपत जिले में समाज में सकारात्मक प्रभाव डाला है और वे युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। सम्मान मिलने से होली चाइल्ड परिवार में खुशी की लहर है।