डीएम की अध्यक्षता में शिल्प हाट नोएडा के सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के संबंध में आयोजित बैठक संपन्न 

जनपद में 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के मध्य संचारी रोग नियन्त्रण एवं 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 मध्य दस्तक अभियान किया जायेगा संचालित

डीएम की अध्यक्षता में शिल्प हाट नोएडा के सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के संबंध में आयोजित बैठक संपन्न 

जिला अधिकारी ने इस अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

गौतमबुद्धनगर 24 मार्च, 2025

      जिला अधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज शिल्प हाट सेक्टर 33ए नोएडा के सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के संबंध में आयोजित बैठक संपन्न हुई।
      मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेन्द्र कुमार ने जिला अधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान संचालित किया जाना है।  01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के मध्य संचारी रोग नियन्त्रण एवं 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के मध्य दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान में विभिन्न विभाग जैसे पंचायतीराज, शिक्षा विभाग, नोएडा/से०नो०/यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण, नगर पालिका/नगर पंचायत, पशु पालन विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के समन्वय से कार्यकम का संचालन किया जाना है। 
      जिला अधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग माइकोप्लान कार्ययोजना के अनुसार क्षेत्र में कार्य करेंगे साथ ही माइकोप्लान के अनुसार सभी अधिकारी कार्य का पर्यवेक्षण करेगें, जिसमें समस्त विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस बार के अभियान में अत्यधिक गर्मी पडने के कारण नगर विकास विभाग शुद्ध पेयजल की व्यवस्था एवं शेल्टर की व्यवस्था करेंगे तथा अत्यधिक भीड-भाड वाले स्थानों में तापमान का डिस्प्ले भी करना सुनिश्चित किया जाए। आशा कार्यकत्री बुखार, आई०एल०आई०, टी०पी० सम्भावित तथा कुष्ठ एवं फाईलेरिया सम्भावित व्यक्तियों का अंकन ई-कवच पोर्टल पर करेगी साथ ही आभा आई०डी० का सूजन करेगी। जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि डेंगू के केस में 24-48 घण्टे के अंदर केस बेस्ड एविविटी अवश्यक की जानी है ताकि संचारी रोगो का प्रसार रोका जा सके।
      मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू मलेरिया संवेदनशील ग्रामों में विशेष रूप से साफ-सफाई अभियान चलाया जाए एवं एन्टीलार्क का छिडकाव किया जाए। साथ ही मच्छरदानी के प्रयोग हेतु जनजागरूकता की जाए। 
      मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि संचारी रोग नियन्त्रण हेतु सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही अवश्य की जाए ताकि संचारी रोगो पर नियन्त्रण किया जा सकें। आयोजित बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।