जिलाधिकारी की नई पहल, मिशन तरकारी योजना का कल सिसाना में होगा शुभारंभ
••स्वयं सहायता समूहों को स्वावलम्बी बनाने की दिशा में सभी जनपदों के लिए प्रेरणादायी होगी मिशन तरकारी योजना
••चलाए गए अन्य अभियानों की उपलब्धि और प्रशंसा से बागपत को मिली एक नई पहचान
ब्यूरो डा योगेश कौशिक
बागपत | जिलाधिकारी राज कमल यादव की नई पहल से जनपद बागपत को विभिन्न क्षेत्रों में लगातार ऊंचाइयों को छूने का गौरव और दूसरे जनपदों के लिए आदर्श और प्रेरणा सिद्ध होती रही हैं | इन्हीं कारणों से जनपद विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है |
जिलाधिकारी राजकमल यादव द्वारा शुरू किए गए इन विशेष अभियानों की गूंज और प्रशंसा केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा की जाती रही है | इनमें बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी का अभियान, बागपत खेल विकास अभियान, सजल बागपत अभियान की उल्लेखनीय सफलता के बाद अब मिशन तरकारी अभियान शुरू किया जा रहा है,जिसमें प्रशासन द्वारा स्वयं सहायता समूह को स्वाबलंबी बनाने के लिए मिशन तरकारी योजना का शुभारंभ सिसाना में करने के लिए मेरठ मेरठ मंडलायुक्त श्रीमती सेल्वा कुमारी जे को आमंत्रित किया गया है।
मिशन तरकारी अभियान के अंतर्गत सिसाना ग्राम पंचायत की 9 हेक्टेयर कृषि भूमि में सब्जी का उत्पादन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा ,जिससे उनकी आय बढ़ेगी और नारी शक्ति सशक्त होगी | जिलाधिकारी की इस मिशन तरकारी योजना से स्वयं सहायता समूह बहुत ही प्रभावित है ,जिसकी शुरुआत से पहले उद्देश्य सुनने मात्र से ही जगह-जगह प्रशंसा भी की जाने लगी है |
बताया कि,सरकार की मंशा है ,नारी शक्ति सशक्त हो , इसके लिए हर क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह को हिस्सेदारी दी जा रही है और उन्हें सशक्त बनाए जाने के लिए निरंतर कार्य भी किए जा रहे हैं | माना जा रहा है कि,मिशन तरकारी योजना जनपद में कारगर सिद्ध होगी ,जिसमें हरी सब्जियों का उत्पादन होगा | इसके लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों की एक कमेटी बनाई है ,जिससे स्वयं सहायता समूहों को स्वावलम्बी बनाने के लिए मिशन तरकारी योजना” जनपद में सफल होगी।