बोले वैज्ञानिक, जलवायु के अनुकूल ही खेती करें किसान

बोले वैज्ञानिक, जलवायु के अनुकूल ही खेती करें किसान

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा | कृषि वैज्ञानिकों ने सिखैडा गांव में जलवायु अनुकूल खेती पर बल दिया तथा ढिकौली गांव में खरीफ अभियान के तहत गोष्ठी की।

कृषि विज्ञान केन्द्र बागपत के तत्वाधान में पिलाना विकास खंड के सिखैडा गांव में मेरी लाइफ पर्यावरण के लिए जीवन शैली अभियान के अन्तर्गत गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें जलवायु अनुकूल फसलों व बीजों को बढावा देने व खरीफ अभियान के तहत जागरूकता की गई। 

सिखैडा गांव में अभियंत्रण विभाग के गौरव शर्मा ने धान की उत्तम और जलवायु अनुकूल प्रजातियों की जानकारी दी तथा रबी मौसम में लगने वाली सरसों की उन्नत फसल के बारे में बताया। ढिकौली गांव में वैज्ञानिक देव कुमार ने प्राकृतिक व जैविक खेती, बीज शोधन व कीट नियंत्रण की जानकारी दी। कार्यक्रम में सौराज, ओमप्रकाश, बिल्लू, प्रिंस, विशाल, अमित, प्रमोद, गौरव, सत्यवीर आदि प्रगतिशील किसान शामिल रहे।