किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पिता का देवरिया में निधन , नेताओं जताया शोक, फूल चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पिता का देवरिया में निधन , नेताओं जताया शोक, फूल चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बागपत|भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के पिता महेंद्र सिंह (88) के निधन पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवरिया जिले के मोहरा गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पिछले दिनों हृदय संबंधी कुछ दिक्कतों के चलते उनका निधन हो गया था। 

देवरिया जाकर श्रद्धांजलि देने वालों में  भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी, संयोजक अंकित लपराना, गाज़ियाबाद किसान मोर्चा अध्यक्ष, देवेंद्र डायमंड, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अमरदीप ठाकुर आदि भी मौजूद रहे।