शरीर के 10 से अधिक टुकड़ें रूह कापा देने वाली खबर
उन्नाव के मौरावां में सात दिन से लापता किसान की हत्या कर शरीर के 10 से अधिक टुकड़े कर दिए गए। दोनों हाथ व पैर समेत अन्य अंगों का पता नहीं चला। मृतक का नाम रामबिलास है। 25 अक्टूबर को वह खेत की रखवाली करने की बात कह घर से निकले थे। रात तक उसके न लौटने पर स्वजन ने खोजबीन की।

उन्नाव के मौरावां में सात दिन से लापता किसान की हत्या कर शरीर के 10 से अधिक टुकड़े कर दिए गए। दोनों हाथ व पैर समेत अन्य अंगों का पता नहीं चला। पुलिस अंगों की तलाश कर रही है। एएसपी व सीओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। 55 वर्षीय रामबिलास रावत ने पड़ोस के गांव मवई निवासी राजू सिंह के एक बीघा खेत में धान की फसल बोई थी।
गुमशुदगी की कराई थी रिपोर्ट दर्ज
अक्सर फसल की रखवाली के लिए रामबिलास खेत पर ही रहते थे। 25 अक्टूबर को वह खेत की रखवाली करने की बात कह घर से निकले थे। रात तक उसके न लौटने पर स्वजन ने खोजबीन की। दो दिन तक खोजबीन के बाद पता न चलने पर 28 अक्टूबर को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर शांत बैठ गई।
गुरुवार शाम करीब चार बजे चरवाहों ने मवई गांव में राजू सिंह के खेत के पास खून से सने कपड़े व एक डंडा पड़ा मिला। कुछ दूरी पर सिर का टुकड़ा मिला। शाम करीब छह बजे रामबिलास की पत्नी मौके पर पहुंची और खून लगे कपड़े पति के बता थाना जाकर सूचना दी।
पुलिस भी रह गई सन्न
पुलिस पहुंची तो नजारा देख सन्न रह गई। रामबिलास के शरीर के कई टुकड़े किए गए थे। पत्नी का आरोप है कि छह माह पहले राजू सिंह का पति रामबिलास से विवाद हुआ था। इस पर पति ने राजू सिंह पर मारपीट व एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। राजू सुलह का दबाव बना रहा था।
सुलह के नाम पर ही उसने अपना एक बीघा खेत धान की फसल बोने के लिए पति को दे दिया था। फसल काटने के बाद पयार का ढेर भी वहीं लगाया था। इसी ढेर पर पति के खून लगे कपड़े पड़े मिले। उसने राजू ¨सह पर ही हत्या का शक जताया है। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि हत्या के बाद शव के कई टुकड़े किए गए हैं। स्वजन ने राजू सिंह पर शक जताया है, अभी तक तहरीर नहीं दी है।