सराहनीय कार्य परिवार महिला सहायता परामर्श केन्द्र जनपद सुलतानपुर

सराहनीय कार्य परिवार महिला सहायता परामर्श केन्द्र जनपद सुलतानपुर

परिवार/महिला सहायता परामर्श केंद्र द्वारा एक जोड़ी की विदाई;
            सुल्तानपुर  पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के निर्देशन में महिला परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी  सीमा सरोज महिला आरक्षी रेनू यादव वरिष्ठ पत्रकार मनोराम पांडे  सदस्य अपराध निरोधक समिति सचिव अमर बहादुर सिंह पीएलवी ऊषा शर्मा सदस्य  के अथक प्रयासों से आज लगभग एक साल से विवादित चल रहे मामले को सुलझा कर पति पत्नी की विदाई कराई गई यह मामला काफी दिनों से विवाद चल रहा था किंतु आज सारे मतों को बुलाकर पति द्वारा अपनी पत्नी को अपने घर ले जाया गया जिसकी भूरी-भूरी सराहना की जाती है
वहीं दूसरी तरफ़ देखा जाय तो इससे समाज को एक नई दिशा के साथ साथ नई सोंच भी लोगों में जागृत हो रही है, लगभग सैकड़ों परिवार जो मन मुटाव के चलते अलग अलग रह रहे थे वे आज परिवार परामर्श महिला सहायता केन्द्र के सदस्यों के अथक प्रयास से एक दूसरे के साथ जीवन यापन कर हसी ख़ुशी जीवन बसर कर रहे हैं पुलिस विभाग का यह बहुत ही सराहनीय कदम है और इनमें नामित सदस्यों का बहुत ही अच्छा योगदान रहता है।