जेठ दशहरा स्नान, यमुना में डुबकी लगाने लायक भी जल नहींं है श्रीमान्!

जेठ दशहरा स्नान, यमुना में डुबकी लगाने लायक भी जल नहींं है श्रीमान्!

••श्रद्धालुओं की भावनाओं के मध्य नजर आचार्यों, प्रधानों व समाजसेवकों द्वारा यमुना में जल छोडे जाने की मांग

संवाददाता आशीष चंद्रमौलि

बडौत। गंगा अवतरण दिवस पर यमुना नदी में भी इतना जल छोड़ दो कि, श्रद्धालु डुबकी लगाके स्नान कर सकें।

तहसील क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने गंगा दशहरा या गंगा स्नान पर्व पर यमुना में पानी छोड़े जाने की मांग हथिनीकुंड बैराज के अधिकारियों से की है।जागोस निवासी आचार्य संजय शास्त्री आचार्य मोनू शास्त्री विकास शास्त्री आचार्य उमेश शास्त्री के अलावा कोताना गांव के पूर्व प्रधान बालेश्वर प्रजापत जौनमाना गांव के प्रधान देशपाल सिंह पूर्व शबगा के प्रधान विनोद पवार टांडा प्रधान नवाजिश खान जागोस प्रधान श्रीमती निशा शर्मा प्रतिनिधि लवकुश शर्मा के अलावा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, समाज सेवकों व क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए जल विभाग से यमुना नदी में स्नान करने के लिए गंगा दशहरे के पर्व पर यमुना नदी में पानी छोड़े जाने की मांग की है । 

लोगों का कहना है कि, गंगा के पावन दशहरे पर दूरदराज तक के श्रद्धालु यमुना नदी में स्नान करने के लिए आते हैं इसी के मध्य नजर, जल विभाग यमुना नदी में पानी छोड़े जाने का काम करे, ताकि क्षेत्र की श्रद्धालु यमुना नदी में पूजा अर्चना करते हुए यमुना मैया के दर्शन करके वहां अपना पूजन कर सकें। मान्यता है कि दशहरा के पवित्र जल से स्नान करके देवी देवताओं की भी पूजा की जाती रही है।