तहसील प्रशासन के रोकने के बाद भी सुरक्षित जमीन पर दबंग करा रहे निर्माण कार्य ग्रामीणों में आक्रोश।

महराजगंज रायबरेली। जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार भू-माफियाओं पर लगातार कार्रवाई कर रही है उसके बाद भी दबंगों के हौंसले इतने बुलंद है तहसील प्रशासन के रोक लगाने के बाद भी दबंग सुरक्षित भूमि पर अवैध निर्माण करवा रहे है। दबंगों द्वारा दबंगई से सुरक्षित भूमि पर कराया जा रहा है अवैध निर्माण। सरकार लगातार ऐसे लोगों पर कार्यवाही कर रही है उसके बाद भी दबंगों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे है। बताते चलें लेखपाल अमरजीत ने कोतवाली पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया है दिये गए प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम पूरे हवलदार मजरे ज्योना में महादेव पुत्र भुल्लन व संजू पुत्र महादेव द्वारा अवैध निर्माण करवाया जा रहा था। जिसकी शटरिंग व जाल 4 मई 2022 को हटवाया गया था तथा अतिक्रमणकर्ता के विरुध्द धारा 67 (1) की कार्यवाही की गई थी परंतु 4 अक्टूबर 2022 को चोरी से पुनः शटरिंग लगवाई जा रही थी। मना करने पर मानने को तैयार नहीं है। छुट्टियों के दिनों में निर्माण कराए जाने की आशंका थी। डायल 112 को भी सूचना दी गई उसके बाद भी दबंगों द्वारा निर्माण कार्य जारी रहा। वहीं पूरे बरियार सिंह मजरे ज्योना की कृषि योग्य बंजर भूमि दर्ज है। उस पर हरिचन्द्र पुत्र महादेव द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा था जिसको रुकवाया गया। सभी के विरुध्द धारा 447 व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधि की धारा 2/3 के तहत वाद दर्ज किए जाने की प्रार्थना पत्र लेखपाल द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई है। अब देखना दिलचस्प होगा सुरक्षित भूमि पर अवैध निर्माण करवाने वाले दबंगों पर क्या कार्यवाही होती है।
अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी है ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से किया था। हो रहे अवैध निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की गई थी। मौके पर शांति भंग होने की आशंका है जिसको लेकर तहसील प्रशासन सख्त नजर आ रहा है और ऐसे लोगों पर कार्यवाही भी कर रहा है। अब देखना होगा पुलिस कितनी जल्दी मामला दर्ज कर ऐसे दबंगों पर कार्यवाही करती है।