कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन।

सड़क के दोनों ओर उमड़ी भीड़
लगभग 100 किलोमीटर की तय होगी दूरी।
महराजगंज रायबरेली। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान जनता कि मिल रहा भरपूर समर्थन। इस पद यात्रा में शामिल होने के लिए आज भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पार्टी नेता सुशील पासी ने सुबह बछरावां विधानसभा के खजूरों से पदयात्रा शुरू की। सुशील पासी की अगुवाई में शुरू हुई इस यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर एकत्र हुए। मिली जानकारी अनुसार इससे पहले बछरावां विधानसभा के कस्बा महराजगंज के हनुमानगढ़ी परिसर से पहले दिन की यात्रा शुरू हुई थी, जिसके खजुरों गांव में समाप्त होने पर सुशील पासी ने कहा कि, रायबरेली सभी का सम्मान करता है, और खुद को कभी विभाजित नहीं होने देता, और न ही नफरत फैलने देता है। किंतु यहां कुछ नेता ऐसे भी हैं, जो जाति धर्म संप्रदाय की नफरत फैलाकर रायबरेली को विभाजित करना चाहते हैं। कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। सब को एक सूत्र में पिरो कर एक साथ लेकर चलेगी।
आगे उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई "भारत जोड़ो यात्रा" एक प्रकार से इन्ही विचारों का विस्तार है।एकजुट रहना तथा सौहार्द के साथ मिल कर काम करना रायबरेली के लोगों के लिए स्वाभाविक और सामान्य बात है। लोग यहां की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल देते हैं।
सुशील पासी ने महंगाई पर सरकार को घेरा: कांग्रेस नेता सुशील पासी ने महंगाई को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, रियल जीडीपी बढ़ नहीं रही और दूसरी जीडीपी यानी गैस ,डीजल पेट्रोल की कीमतें कम नहीं हो रही हैं। पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें हमारे देश में चुनावी तारीख से निर्धारित होती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उनकी कीमतों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
लगभग 100 किलोमीटर की तय होगी दूरी महराजगंज हनुमानगढ़ी से रायबरेली शहर तक की इस यात्रा में कांग्रेस नेता लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस यात्रा में प्रदेश महासचिव सुशील पासी समेत जनपद के सभी कांग्रेसी दिग्गज इस यात्रा में शामिल हैं। जो हनुमानगढ़ी से पदयात्रा करते हुए रायबरेली शहर तक जाएंगे। यात्रा में जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह, उपाध्यक्ष विजय शंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, विधानसभा प्रभारी नागेन्द्र सिंह, रमेश शुक्ला, विचित्र चौधरी, सुनील पासी, महेश शर्मा, गौरव मिश्रा शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष, महराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष सिंह, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव, जिला प्रभारी नौशाद भगवानदीन फौजी, हाफिज रियाज समेत बड़ी तादाद में कांग्रेसी यात्रा में शामिल रहे।