भाजपाइयों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

भाजपाइयों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत|भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान के बारे में गोष्ठी आयोजित की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री स्व वाजपेयी की जीवन शैली और देश के प्रति प्यार को सदा याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री बनने पर उन्होंने देश को परमाणु संपन्न बनाए जाने के साथ प्रधानमंत्री सड़क ग्राम योजना के अंतर्गत देश की सड़कों की हालत में सुधार किया। कहा कि, वाजपेई के सपनों को पूरा करने के लिए देश को फिर से एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मिले। उनके चिन्हों पर चलकर ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज दुनिया भर में भारत देश की एक अलग ही पहचान बनी है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि, जो देश के विकास का सपना पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई ने देखा था , उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा करने का काम कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री सहाब सिंह ने भी अपने विचार रखे। संचालन जिला महामंत्री विनोद बाल्मीकि ने किया।

समारोह में रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित नगरपालिका अध्यक्ष डॉ अमित राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुदेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अनिता खौखर, कुलदीप भारद्वाज, अश्विनी त्यागी, जिला मंत्री दीपक भारती, सुधीर ठाकुर, मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय, ओमबीर धामा, मंडल प्रभारी डॉ नीरज कौशिक, डॉ विनय त्यागी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शंशाक मलिक, श्रीओम कश्यप, श्रीभगवान तोमर, अनुराग जैन, रविन्द्र राठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयकुमार, प्रकाश मलिक, कमल तोमर, एड विनोद जैन, महेश आर्य, गोल्डी, प्रभात स्वामी, जयवीर सिंह, उदयवीर दांगी, रोकी शर्मा, गौरव शर्मा भानू, आत्माराम मोर्य आदि मौजूद रहे।