यज्ञ कर्म से जुड़ने से ही मानव मात्र का कल्याण सुनिश्चित:प्रो बलजीत सिंह आर्य

यज्ञ कर्म से जुड़ने से ही मानव मात्र का कल्याण सुनिश्चित:प्रो बलजीत सिंह आर्य

संवाददाता मनोज कलीना

बिनौली | जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को स्वस्ति यज्ञ हुआ जिसमें शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने आहुति देकर मानव मात्र के कल्याण की कामना की।

वैदिक विद्वान प्रो बलजीत सिंह आर्य ने वेदोपदेश करते हुए कहा कि , ऋषियों की वैदिक विचारधारा को आत्मसात् करने से मनुष्य को लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित है। यज्ञ संपूर्ण ब्रह्मांड का आयतन है। यज्ञ की वैज्ञानिक व आध्यात्मिक उपयोगिता को जानकर जीवन में क्रियान्वित करने पर ही मानव कल्याण संभव है। जितेंद्र आर्य ने सस्वर वेदपाठ कर यज्ञ सम्पन्न कराया। सुशील वत्स यज्ञमान रहे।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ राजीव खोखर, निदेशक डॉ सुनील आर्य, ऋषिपाल सिंह, चंद्रवीर सिवाच, नितिन शर्मा, अश्वनी तोमर, प्रवीण तोमर, सुशील भाटिया, सुनीता धामा, कोमल, सोनम, खुशी आदि मौजूद रहे।